कल हो न हो
- फोटो : यूट्यूब
लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस फिल्म के दोबारा रिलीज के एलान पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस कल्ट क्लासिक फिल्म को दोबारा रिलीज करने के लिए शुक्रिया।" एक अन्य ने लिखा, "मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म बड़े पर्दे पर वापस आ रही है।" फिल्म के एक प्रशंसक ने लिखा, "मेरा दिल जोरों से धड़क रहा है।" इन लोगों के अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने कमेंट के जरिए फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।