धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
- फोटो : instagram
इससे कुछ हफ्ते पहले ही ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अपने पूर्व पति धनुष का नाम हटा दिया था। अपने बायो से धनुष का नाम हटाने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदलकर ऐश्वर्या रजनीकांत कर दिया था। हालांकि उनके उपयोग कर्ता का नाम अभी भी ऐश्वर्या आर धनुष ही है। पिछले हफ्ते ही धनुष ने ऐश्वर्या को उनके नए गाने पयानी के लिए ट्विटर पर बधाई दी थी। ऐश्वर्या द्वारा निर्देशित यह गाना बीते गुरुवार को 4 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया था।