सुपरस्टार धनुष ( Dhanush) ने और एश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa R Dhanush) ने अपने 18 साल के शादी शुदा रिश्ते को खत्म कर लिया है। धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से 18 नवंबर 2004 में धूमधाम से शादी रचाई थी। धनुष और ऐश्वर्या ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा - हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। हमने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।