सलमान, कटरीना
- फोटो : instagram
सलमान-कटरीना
अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सलमान खान और कटरीना कैफ ने भी फैंस को दिवाली के पांच दिनों के त्योहार के शुभारंभ की बधाई दी। सलमान खान और कटरीना कैफ 12 नवंबर, 2023 को टाइगर और जोया के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर वापस लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले, कटरीना और सलमान ने अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की। दोनों तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। कटरीना और सलमान ने लिखा, 'शुभ दीपावली, टाइगर3 इस रविवार, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।'