अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वालीं कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अक्सर फैंस के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके इन डांस वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कई लोग फॉलो भी करती हैं। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और मशहूर यूट्यूब धन श्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंटरनेट पर उनके वीडियोज तेजी से वायरल होते हैं। इसी बीच अब कोरियोग्राफर ने अपना एक नया डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
सामने आए इस वीडियो में धन श्री पुष्पा के मशहूर गानों पर थिरकते नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अल्लू अर्जुन के ओ बेटा यह मेरा अड्डा गाने के साथ ही फिल्म के सुपरहिट आइटम सॉन्ग ओ अंटावा पर जबरदस्त डांस किया है। वीडियो में धन श्री के बेहतरीन डांस मूव्स और शानदार स्टेप्स को देख लोग एक बार फिर अपना दिल हार बैठे हैं।