बप्पी लाहिड़ी और किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का शीर्षक 'चलती का नाम गाड़ी' से लिया गया था, यह 1958 में आई किशोर कुमार, मधुबाला और अशोक कुमार द्वारा अभिनीत एक फिल्म थी। वहीं 'बढ़ती का नाम दधी' एक कॉमेडी ड्रामा था। इस फिल्म में एक अमीर आदमी ने शर्त रखी थी कि सबसे लंबे बालों वाला व्यक्ति ही उनकी संपत्ति का वारिस बन सकता है। किशोर कुमार निर्देशित फिल्म में अशोक कुमार, अमित कुमार, केएन सिंह ने भी अभिनय किया था।