देवदत्त पटनायक
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, भारतीय लेखक देवदत्त पटनायक ने 'ओपेनहाइमर' की ही उस बात को गलत बताया है जिसमें उन्होंने भगवद गीता का जिक्र किया था। दरअसल, 1960 के दशक में दिए गए एक इंटरव्यू में ओपेनहाइमर ने एटम बम के धमाके के बाद कहा था कि धमाके के बाद उनके जहन में हिंदू धर्म ग्रंथ गीता का एक श्लोक आया था। अंग्रेजी में दिए इंटरव्यू में उन्होंने गीता का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं अब काल हूं जो लोकों (दुनिया) का नाश करता हूं।' वो गीता के 11वें अध्याय के 32वें श्लोक का जिक्र कर रहे थे।