फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी कपूर, सामने आया वीडियो

Tue, 09 Apr 2024 09:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर के इस दौरान उनकी टीम और सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। मंदिर के अंदर और बाहर जाते समय जान्हवी ने कैमरे से दूरी बनाए रखी। उन्होंने इस दौरान कोई तस्वीरें नहीं करवाईं। उनकी इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया है। अभिनेत्री गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान वह सिंपल सूट में नजर आईं। सफेद रंग के सूट में वह बेहद खूबसूरत लग रहीं। इस दौरान वे बिना मेकअप में दिखाई दीं। 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी कपूर भक्ति में डूबी नजर आईं। आज मंगलवार को उनके इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। अभिनेत्री की इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।  

विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर के इस दौरान उनकी टीम और सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। मंदिर के अंदर और बाहर जाते समय जान्हवी ने कैमरे से दूरी बनाए रखी। उन्होंने इस दौरान कोई तस्वीरें नहीं करवाईं। उनकी इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री अक्सर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए दर्शन करने के लिए मंदिर जाती रहती हैं।  

Crew: प्रीति जिंटा ने 'क्रू' को बताया हंसी का पिटारा, फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

4 of 5
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जन्मदिन के मौके पर भी वह शिखर पहाड़िया और सबसे अच्छे दोस्त ओरी के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान तीनों ने साथ में अभिनेत्री का जन्मदिन मनाया था। ओरी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें जान्हवी घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही थीं। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। पिछले महीने यह पुष्टि हुई थी कि जान्हवी राम चरण की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। इसके बाद वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ हैदराबाद राम चरण के आवास पर गई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही देवरा में नजर आएंगी। उनके पास बॉलीवुड फिल्म मिस्टर और मिसेज माही और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी पाइपलाइन में हैं।  

Divyanka Tripathi: अपने पहले को-स्टार के साथ दिव्यांका ने याद किया झगड़ा, कहा- गुमराह करने वाले कई लोग मिलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें