देवा
- फोटो : यूट्यूब
वर्षों बाद इसी नाम से रिलीज होगी शाहिद की फिल्म
यह फिल्म भले ही न बन सकी, लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जब सिद्धार्थ रॉय कपूर और निर्देशक रोशन एंड्र्यूज अपनी फिल्म पर काम कर रहे थे तब उन्हें यह टाइटल सबसे ज्यादा उपयुक्त लगा। फिर क्या था, सिद्धार्थ ने सुभाष घई से फिल्म के टाइटल के लिए संपर्क किया और उन्होंने तुरंत इसकी सहमति दे दी। हालांकि, उन्होंने शर्त रखी कि अमिताभ बच्चन से भी उन्हें इसकी इजाजत लेनी होगी। इस तरह 'देवा' का यह नाम सुभाष घई से सिद्धार्थ रॉय कपूर के पास पहुंच गया। फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित वीडियो