शहनाज को दोस्तों ने भी जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया के जरिए दी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अली गोनी के अलावा कई दोस्तों ने विश किया
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन मनाते हुए जो तस्वीर साझा की है, उसके साथ कैप्शन लिखा है- ‘हैप्पी बर्थ टू मी’। वहीं शहनाज के दोस्तों और फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन पर विश किया है। इन बर्थ डे विशेज को शहनाज के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में लगाया है। शहनाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में अली गोनी, माही विज, अवनीत कौर, एकता कपूर और सोफी चौधरी जैसे कई सेलिब्रिटीज शामिल रहे।