मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया में प्यार, इकरार और तकरार के किस्से और कहानियां अक्सर ही सुनने को मिलते हैं। बाहर से खूबसूरत सी दिखने वाली इस दुनिया में पल भर में लोगों के रिश्ते बदलते हैं, ऐसे में कौन किसका दोस्त में या सिर्फ दिखावा कर रहा है, यह कह पाना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ लोगों के बीच का विवाद इतना बढ़ जाता है कि वह कई वर्षों बाद भी लोगों के जहन में रहता है। ऐसे ही कुछ विवादों से आपको रूबरू कराने के लिए अमर उजाला ने एक खास सीरीज शुरू की, जिसमें आज हम आपको श्रीदेवी और जया प्रदा के बीच के हुई तकरार के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए आज ‘विवाद बॉलीवुड के’ में पेश है श्रीदेवी और जया प्रदा से जुड़ा यह विवाद...