देव आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
किशोर भानुशाली नहीं जानते थे कौन हैं देव आनंद
जिन देव आनंद के डुप्लीकेट के नाम से जय भानुशाली खूब लोकप्रिय हुए, लेकिन बचपन में उन्हें देव आनंद का नाम तक नहीं सुना था, क्योंकि वह तो राजेश खन्ना के फैन थे। एक बार किशोर भानुशाली ने बताया था कि 'जब फिल्म 'कटी पतंग' रिलीज हुई थी तब मैं पांच-छह साल का रहा होऊंगा। तब काकाजी यानी राजेश खन्ना जी का जमाना था। उस वक्त किसी ने मुझे कहा कि तुम्हारी शक्ल बिल्कुल देवानंद जी जैसी है। मैं जानता नहीं था कि देवानंद कौन हैं।' फिल्म 'दिल' में जब किशोर भानुशाली ने काम किया तो वह काफी लोकप्रिय हो गए और इसी फिल्म को देखने के बाद ही देव आनंद साहब ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था।