फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Anand: क्या सच में देव आनंद को काले कोट में देख छत से छलांग लगा देती थीं लड़कियां! पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा

Mon, 26 Sep 2022 07:53 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देव आनंद - फोटो : social media
अभिनेता देव आनंद अपने समय के सबसे बड़े सुपर स्टार थे। वह न सिर्फ अपने शानदार अभिनय के लिए आज तक जाने जाते हैं बल्कि उनके लुक्स और उनके अलग अंदाज पर भी फैंस फिदा रहते थे। बताया जाता है कि बॉलीवुड के सदाबहार और सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक रहे देव आनंद के लिए खासतौर पर लड़कियों में एक अलग ही दीवानगी देखने को मिलती थी। अपने स्टाइल, लुक्स और दमदार अभिनय से हर  किरदार में जान डाल देने देव आनंद का 26 सितंबर को जन्मदिन होता है। वह भले ही आज इस दुनिया में न हों लेकिन फैंस के दिलों में अब भी जिंदा हैं। देवआनंद को लेकर दीवानगी का आलम तो ये था उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं, और उन्हें लेकर एक किस्सा भी काफी मशहूर है कि उनके काले कोट पहनने पर रोक लगा दी गई थी। तो चलिए विस्तार से जानते हैं ये दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

2 of 5
देव आनंद - फोटो : twitter: @CinemAajKal
देव आनंद का पूरा नाम
60 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपने हर किरदार से लोगों का दिल छू लेने वाले देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के शंकरगढ़ में हुआ था। देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में वह सिर्फ देव आनंद या फिर देव साहब के नाम से मशहूर हुए। वहीं देव आनंद के घर में सब उन्हें प्यार से चीरू कहकर बुलाते थे। फिलहाल जानते हैं उनका काले कोट वाला किस्सा।
विज्ञापन

3 of 5
काला पानी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
देव आनंद साहब को बॉलीवुड का फैशन आइकन भी कहा जाता था। वह अपनी फिल्मों में कई अलग-अलग लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते थे और अपने जमाने में वह अलग हटकर फैशन सेंस की वजह से भी काफी चर्चित थे। साल 1958 में देव आनंद साहब की फिल्म ‘काला पानी’ आई थी। इस मूवी में सफेद शर्ट और काला कोट पहना था। जो खूब पसंद किया गया और इसके बाद से देव आनंद के इस डैशिंग लुक को लोगों ने खूब कॉपी किया। आज भी लोग व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट पहनना पसंद करते हैं।

4 of 5
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
लड़कियां थीं इस लुक पर फिदा
काले कोट में देव आनंद का लुक बहुत लोकप्रिय हुआ। लड़के तो इसे कॉपी करने ही लगे थे साथ ही लड़कियां भी उन्हें इस लुक में काफी पसंद करती थीं। बताया जाता है कि लड़कियां उन्हें काले कोट में देखकर इतनी दीवानी हो गई थीं कि उन्हें देखकर छत से छलांग तक लगाने को तैयार हो जाती थीं। इस किस्से में कितनी सच्चाई थी और कितनी अफवाह ये तो नहीं पता लेकिन जानकारी यह है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट को दखल देना पड़ा। कोर्ट ने देव आनंद को पब्लिक में काले कोर्ट को ना पहनने की सलाह दी और इस पर बैन लगा दिया। अब अगर कोर्ट ने भी ऐसे मामले में दखल दी होगी तो इसमें कहीं न कहीं सच्चाई तो रही ही होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ये पहला मौका था जब कोर्ट के किसी फिल्म स्टार के पहनावे पर दखलअंदाजी की हो और बैन ही लगा दिया हो। फिलहाल आज भी देव आनंद के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 1946 से 2011 तक देव आनंद सिनेमा की दुनिया में सक्रिय सक्रिय रहे और 88 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म चार्ज शीट में काम किया था। 4 दिसंबर, 2011 को हिंदी सिनेमा के इस दिग्गज सितारे ने लंदन में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें