ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में अब तक 253.76 करोड़
पहले दो हफ्तों में 230.65 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार को 10.79 करोड़ रुपये, तीसरे शनिवार को 6.03 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 253.76 करोड़ रुपये की नेट कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली। इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ की कमाई अब सबसे ज्यादा हो चुकी है।