फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील लाइफ बहन को प्रपोज करने वाले थे देवानंद, दूसरे की बाहों में देख ऐसा हो गया था हाल

Wed, 27 Sep 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
देवानंद
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार देवानंद की आज 94वीं बर्थ एनिवर्सरी है। देवानंद ने फिल्‍म इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया था। देवानंद ने ही बॉलीवुड को टीना मुनीम, जीनत अमान जैसी बेहतरीन एक्ट्रेस दीं। फिल्मों के अलावा देवानंद अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहे। 
विज्ञापन

2 of 8
देवानंद
कई ऐसी हीरोइनें रहीं जिनपर देवानंद का दिल आया लेकिन उनकी प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। आज हम आपको देवानंद की ऐसी ही एक लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कोई मुकाम नहीं मिला। ये लव स्टोरी थी देवानंद और जीनत अमान की।

पढ़ें- 'बाहुबली' पर भारी पड़ गया ये 'मुंगेरीलाल', नेपाली लड़की से शादी के बाद जिंदगी हो गई थी नर्क
विज्ञापन

3 of 8
देवानंद
देवानंद ने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्‍णा' में जीनत अमान को कास्ट किया था। इस फिल्म में जीनत ने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान ही देवानंद को महसूस हुआ कि वो जीनत से प्यार कर बैठे हैं। जीनत की हर बात देव साहब को पसंद आती थी।

पढ़ें- झीनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका, लोगों ने कहा- 'आंटी बस भी करो, आपका बेटा जवान है'

4 of 8
देवानंद
वो जीनत के प्यार में डूबते जा रहे थे। उनके प्यार की खबर जीनत से पहले मीडिया को हो गई थी। मीडिया में दोनों के लिंकअप की खबर पढ़ देव साहब खुश हुआ करते थे। ‌इसका जिक्र खुद देव साहब ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
देवानंद
एक दिन देवानंद ने जीनत को प्रपोज करने का फैसला किया। देव साहब ने सोचा कि वो जीनत को होटल ताज में प्रपोज करेंगे। इसी होटल में देव और जीनत कभी डिनर पर जाया करते थे। जीनत को प्रपोज करने के लिए देव साहब ने एक छोटी सी पार्टी रखी। 
विज्ञापन

6 of 8
देवानंद
इस पार्टी में देव साहब ने अपने करीबी दोस्तों और जीनत को बुलाया। लेकिन उन्होंने पार्टी के दौरान कुछ ऐसा देखा जिससे उनकी पूरी दुनिया ही बिखर गई। देव साहब ने देखा कि राज कपूर नशे की हालत में जीनत के पास गए और उन्हें अपनी बाहों में भर लिया। जीनत ने भी राज कपूर को गले लगा लिया।
विज्ञापन

7 of 8
देव आनंद - फोटो : जी न्यूज
ये सब देख देव साहब का दिल चकनाचूर हो गया। अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इससे पहले राज कपूर और जीनत के रोमांस की खबरें मीडिया में आई थीं। इसी के चलते राज कपूर ने जीनत को अपनी फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में लीड रोल दिया था। 
विज्ञापन

8 of 8
देवानंद
लेकिन देव साहब ने इसे अफवाह समझ अनदेखा कर दिया था। अपनी किताब में इस किस्से का जिक्र करते हुए देव साहब ने कहा था कि ये सब देखने के बाद वो पार्टी से बाहर निकल गए। फिर कभ उन्होंने जीनत के बारे में सोचा भी नहीं। इस तरह देवानंद की एक लव स्टोरी का द एंड हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें