फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपोटिज्म पर बाबा सहगल की बेटी का बड़ा बयान, चोट लगने के बाद भी शूट की संजय लीला भंसाली की फिल्म

Thu, 06 Jun 2019 12:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शर्मिन सहगल और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
कई सेलेब्स बड़े फिल्ममेकर्स पर अपने रिश्तेदारों को ही फिल्मों में लेने के आरोप लगाते रहते हों, लेकिन शो मैन संजय लीला भंसाली की फिल्म मिसाल से डेब्यू करने जा रहीं शर्मिन सहगल की राय इससे जुदा है। शर्मिन के मुताबिक स्टार किड्स पर खुद को साबित करने का दबाव बाहर से आने वाले कलाकारों से कहीं ज्यादा होता है और इन स्टार किड्स को परदे पर आने से पहले मेहनत भी खूब करनी होती है।
विज्ञापन

2 of 5
Sharmin Segal - फोटो : Amar Ujala
शर्मिन दरअसल सिनेमा में ऋतिक रोशन की राह पर चल रही हैं। अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है में डेब्यू से पहले ऋतिक रोशन ने अपने पापा राकेश रोशन की फिल्मों के सेट्स पर वह सब किया जो आमतौर पर दूसरे स्ट्रगलर सोचकर भी घबरा जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Mizaan, Sharmin Sehgal - फोटो : amar ujala mumbai
शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों को पानी पिलाने से लेकर ऋतिक ने क्लैपबॉय, सेटिंग और कॉन्टीन्यूटी का भी काम अपने पापा के सेट्स पर किया है। उन्हीं की राह पर चल रहीं शर्मिन ने भी अपने मामा संजय लीला भंसाली की फिल्मों के सेट्स पर कड़ी मेहनत की है। परदे के पीछे की तकनीक सीखने के दिनों में शर्मिन ने मैरी कॉम और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों के सेट्स पर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की बहुत सेवा की है। 

4 of 5
Meezaan, Sharmin Segal
भंसाली की फिल्मों के सेट्स पर सहायक निर्देशक के तौर पसीना बहाने वाली शर्मिन ने मलाल की शूटिंग के दौरान भी काफी मेहनत की, यहां तक कि रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के
बावजूद वह शूटिंग करती रहीं। और, ऐसा इसलिए ताकि दूसरे कलाकारों और तकनीशियनों की डेट्स न खराब हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sharmin Sehgal - फोटो : Twitter
फिल्म मलाल के सेट पर स्टंट्स के दौरान हुए हादसे की जानकारी देते हुए  इस फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े लोग बताते हैं कि एक बाइक का सीन मीजान के पीछे  बैठीं शर्मिन गिर पड़ी और उनकी पीठ में बहुत तगड़ी चोट आई। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और अपना सीन पूरा करके ही घर गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें