बॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का 5 जून को निधन हो गया था । 79 साल के दिन्यार लंबे समय से बीमार चल रहे थे । कॉमिक रोल में माहिर दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में काम किया। गुरुवार को ही दिन्यार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पारसी रीति-रिवाज से किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
dinyar contractor
- फोटो : social media
दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर के रिश्तेदार उनके पार्थिव शरीर को वर्ली स्थित पारसी हॉल ले गए । वहीं उनका अंतिम संस्कार हुआ । दिन्यार के फ्यूनरल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं । बॉलीवुड को जिंदगी के 53 साल देने के बावजूद उनके फ्यूनरल में कोई भी बड़ा सेलेब्रिटी नहीं पहुंचा। जबकि 90 के दशक के हर दूसरे सीरियल में दिन्यार दर्शकों को हंसाते नजर आते थे।
विज्ञापन
3 of 6
dinyar contractor
- फोटो : social media
उनका अंतिम संस्कार चंद रिश्तेदारों के बीच हुआ। दिन्यार ने 1966 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था । हाल ही में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था । वो व्हील चेयर पर बैठ पुरस्कार लेने पहुंचे थे । पद्मश्री मिलने पर दिन्यार ने अपनी खुशी जाहिर की थी ।
4 of 6
dinyar contractor
- फोटो : social media
उन्होंने कहा था, 'मैं ये पुरस्कार पाकर बहुत खुश हूं । जबसे इसकी घोषणा हुई थी तबसे मुझे बधाई देने वालों के कॉल आ रहे हैं । मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे इस लायक समझा गया । मैंने कभी अवॉर्ड के लिए काम नहीं किया। जब मुझे दिल्ली से कॉल आई तो मुझे लगा कि कोई मेरे साथ मजाक कर रहा है ।'
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी के साथ दिनयार कॉन्ट्रैक्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
'जब मुझे तमाम बड़े लोगों से बधाई मिलने लगी, तब एहसास हुआ कि नहीं, ये तो सच है ।' अवॉर्ड मिलने के दौरान दिन्यार की मुलाकात पीएम मोदी से भी हुई थी । दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया था । पीएम ने उनके लिए ट्वीट किया ।
ट्वीट में लिखा, 'पद्म श्री दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर विशेष थे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी खुशियां फैलाईं। उनके बहुमुखी अभिनय ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी। चाहे वह रंगमंच हो, टेलीविजन हो या फिल्में, उन्होंने सभी माध्यमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके निधन से दुखी। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।'