मनीष मल्होत्रा ने एक सफल फैशन डिजाइनर के रूप में इडंस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अब अपने एक और हुनर से दुनिया को रूबरू कराने को तैयार हैं। उन्होंने अब फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख दिया है। जी हां, मनीष अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' के जरिए फिल्म निर्माण में डेब्यू कर रहे हैं। इसका एलान खुद उन्होंने किया है।