फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत जहां के दुर्गा पूजा करने पर देवबंदी उलमा नाराज, कहा- नाम बदल लो, इस्लाम को बदनाम मत करो

Mon, 07 Oct 2019 04:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
बांग्ला एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत के हाल ही में फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे। जिसमें वो अपने पति के साथ दुर्गा पंडाल में पूजा करती नजर आ रही थीं। इन फोटोज और वीडियोज के वायरल होने के बाद से ही नुसरत देवबंदी उलमा के निशाने पर आ गईं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल नुसरत ने अपने पति निखिल जैन के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की, जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए। जिसके बाद से एक्ट्रेस से देवबंदी उलमा नाराज हो गए हैं।  देवबंदी उलमा ने न सिर्फ नुसरत को अपना नाम बदलने की सलाह दे दी है। बल्कि साथ ही साथ ये भी कह दिया है कि वो मुसलमानों और इस्लाम को बदनाम कर रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
देवबंदी उलमा ने कहा कि नुसरत गैर मजहबी काम क्यों कर रही हैं? इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम है। अगर नुसरत को ऐसे ही काम करने हैं तो वो अपना नाम क्यों नहीं बदल लेती हैं। ऐसे कामों से नुसरत इस्लाम और मुसलमानों की क्यों तौहीन कर रही हैं।

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
इस मामले पर इत्तेहाद उलमा ए हिंद के उपाध्यक्ष मुफ्ती असद कासमी ने कहा,- 'नुसरत जहां पहले भी इस तरह से कई बार पूजा कर चुकी हैं। ऐसे में मैं समझता हूं कि इस तरह का अमल इस्लाम के अंदर बिल्कुल ठीक नहीं है। इस बात की इजाजत इस्लाम नहीं देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : ANI
इसके बाद कासमी ने कहा- 'देखिए मैं तो उनको यही सलाह देता हूं कि जब वह सभी काम गैरमजहबी कर रही हैं, चाहें वो शादी हो या फिर पूजा। तो फिर वो अपना नाम क्यों नहीं बदल लेती हैं। ऐसे करके वो इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम कर रही हैं।'

पढ़ें: बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं सांसद नुसरत जहां, इन पांच अभिनेत्रियों को देख खा जाएंगे धोखा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें