दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Results) का नतीजा शाम से पहले आ जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। कई सीटों पर रुझान लगातार बदल रहा है। शुरुआती रुझानों में ही आम आदमी पार्टी ने बढ़त ले ली और बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते देख सोशल मी़डिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फैंस मीम्स शेयर कर अपने अपने जज्बात शेयर कर रहे हैं।