फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू ने किया मतदान, बिग बॉस फेम ने भी डाला वोट

Sat, 08 Feb 2020 10:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार लोगों बढ़ चढ़कर मतदान किया। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की भीड़ नजर आई। इस दौरान फिल्म और टीवी जगत के सितारे भी अपने मताधिकारी का इस्तेमाल करने दिल्ली पहुंचे। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से स्टार्स ने मतदान किया।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भी वोट डालने दिल्ली पहुंचीं। तापसी ने अपने माता-पिता और बहन के साथ वोट डाला और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की। तापसी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पन्नू परिवार ने वोट डाल दिया है। क्या आपने भी वोट डाला?'
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
तापसी के अलावा अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी वोट डालने दिल्ली पहुंचीं। वोट डालने के बाद काफी वो खुश नजर आईं। स्वरा ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मैंने अपना काम कर दिया। आपने किया कि नहीं। इस साल तो मेरी ये दूसरी उंगली वाली तस्वीर है जो आपको प्रेरित करने के लिए मददगार साबित होगी।'
 

4 of 5
Zeeshan Ayyub - फोटो : Social Media
अभिनेता जीशान अयूब भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने दिल्ली पहुंचे। वोट देने के बाद जीशान ट्विटर पर तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- मेरी नागरिकता का असली सबूत!! The real proof of my citizenship!!!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shefali Bagga - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली बग्गा ने वोट दिया। मतदान के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दिल्ली कृपया बुद्धिमानी से मतदान करें। बुद्धिमानी से चुने।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें