70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस दीप्ती नवल 3 फरवरी को अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 3 फरवरी 1953 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने एक थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। दीप्ति की पहचान हमेशा एक नान-ग्लैमरस, ऑर्ट फिल्मों की हीरोइन के रूप में ही रही है। दीप्ति नवल और फारुख शेख की जोड़ी काफी हिट रही थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में कीं। आज दीप्ति के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...