दीपशिखा नागपाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने बताया, "हाल ही में मैं फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गई थी, जिसके कारण मुझे पेट में बहुत दर्द हो रहा था। मैंने एक डॉक्टर से संपर्क किया जहां डॉक्टर ने मुझे जांच कराने के लिए कहा क्योंकि यह दर्द लगातार बना हुआ था। मैंने सोनोग्राफी कराई और पता चला कि मेरे पेट में सिस्ट (गांठ) हैं, जिसका आकार गर्भ में पल रहे 10 सप्ताह के भ्रूण के बराबर था। डॉक्टर ने मुझे इसे को हटाने की सलाह दी क्योंकि वे गंभीर थे और अगर उनका इलाज नहीं किया गया तो वे मेरे स्वास्थ्य को और खराब कर सकते हैं। चूंकि शो में एक बड़ा ड्रामा सीक्वेंस आने वाला था, इसलिए मैं अपने शेड्यूल से पूरी तरह से पैक थी, इसलिए बिना किसी को बताए मैंने अपने सीन के हिस्से को पूरा किया और अपने छुट्टी वाले दिन का इंतजार किया और फिर सिस्ट को हटाने के लिए सर्जरी करवाई।"