फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की एक-एक तस्वीर यहां देखिए

Sat, 01 Dec 2018 08:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
DeepVeer - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड का नया-नवेला जोड़ा दीपिका-रणवीर की शादी का खुमार अभी और सिर चढ़कर बोल रहा है। शादी के अबतक तीन रिसेप्शन हो चुके हैं और आज रात (1 दिसंबर) को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन चल रहा है। जिसकी सजावट की एक तस्वीर भी सामने आई है। यह पार्टी मुंबई के मशहूर ग्रैंड हयात होटल में हो रही है। अब बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल के रिसेप्शन की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव जानकारी अमर उजाला डॉट कॉम के पास है....

विज्ञापन

2 of 12
DeepVeer - फोटो : amar ujala
इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस रिसेप्शन की ड्रेस को लेकर खुलासा भी हो गया है। बताया जा रहा है कि दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन की ड्रेस को जुहैर मुराद,रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने डिजाइन किया है। दीपिका पादुकोण की ड्रेस को जुहैर मुराद ने जबकि रणवीर सिंह की ड्रेस को रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने डिजाइन किया है।दीपवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को हुई थी। दीपवीर ने पहला रिसेप्शन बंगलुरू में दिया जबकि 2 रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में। दीपिका-रणवीर आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में एक और रिसेप्शन दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव जानकारी अमर उजाला के प्रतिनिधि ने दी है। यह प्रतिनिधि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के ग्रैंड हयात में हाल ही में हुए रिसेप्शन में भी गए थे।  
विज्ञापन

3 of 12
DeepVeer - फोटो : amar ujala
मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने हर बार की तरह इस रिसेप्शन को भी सीक्रेट रखा है। दीपवीर के शाही रिसेप्शन में मेहमानों की लिस्ट भी सीक्रेट रखी गई है। कहा जा रहा है कि यह रिसेप्शन बॉलीवुड के लिए रखा गया है ऐसे में सितारों का जमावड़ा लगना तय है। सेलिब्रिटी रिसेप्शन में सबकी निगाहें दीपिका और रणवीर की ड्रेस पर रहेंगी। दीपवीर ने हाल ही में जितने रिसेप्शन दिेए थे उनमें सबसे ज्यादा गोल्डन और क्रीम कलर की ड्रेस लोगों को पसंद आई थी।

4 of 12
DeepVeer - फोटो : amar ujala
इस रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। रणवीर और दीपिका मंदिर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई थी। भगवान के दर्शन करने पहुंचे दीपिका और रणवीर एक बार फिर एक जैसे रंग के कपड़ों में नजर आए थे। दीपिका ग्रे कलर के अनारकली सूट में दिखीं जबकि रणवीर क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 12
DeepVeer - फोटो : amar ujala
दीपिका ने सोलह-श्रृंगार किया हुआ था। हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने बिल्कुल नई दुल्हन लग रही थीं। रणवीर और दीपिका पूरी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे थे। दीपिका और रणवीर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थी। दीपवीर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्हें भी पोज दिए। 
विज्ञापन

6 of 12
DeepVeer - फोटो : amar ujala
दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में धीरे-धीरे फिल्मी स्टार्स का आना शुरू हो गया है। इस कड़ी में सबसे पहले मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी संग पहुंचे हैं।
विज्ञापन

7 of 12
Rekha - फोटो : Amar Ujala
दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के अपनी पत्नी शबाना आजमी संग पहुंचने के बाद अब बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रेखा भी पहुंच चुकी हैं।  

8 of 12
निमरत कौर - फोटो : अमर उजाला
दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड अभिनेत्री पहुंची हैं। अभिनेत्री निमरत कौर बहुत ही खूबसूरत अंदाज में रिसेप्शन में शामिल हुईं। निमरत कौर ने मल्टीकलर गाउन पहन रखा था। 

9 of 12
सचिन तेंदुलकर पत्नी और बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला
दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ समारोह में शिरकत की। 

10 of 12
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में एक्टर टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे। 

11 of 12
दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला
दिशा पाटनी ने भी दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन में शिरकत की। 
 
विज्ञापन

12 of 12
सारा - फोटो : अमर उजाला
 जश्न में चार चांद लगाने के लिए सारा अली खान भी रिसेप्शन में पहुंचीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें