वरुण धवन
- फोटो : PTI
वरुण धवन को फिल्म 'इक्कीस' में एक मिलिट्री ऑफिसर अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाना है। इसके बारे में श्रीराम ने बताया कि वरुण अपने प्रस्तावित कामों को खत्म करने के बाद मई के महीने से अपने इस किरदार की तैयारियां शुरू करेंगे। इसके लिए उन्हें अपना वजन कम करना होगा, एक मिलिट्री अफसर की तरह ट्रेनिंग लेनी होगी, कुछ समय नेशनल डिफेंस एकेडमी में भी बिताना होगा। ताकि, वह अपने किरदार की तासीर के नजदीक तक पहुंच सकें।