फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर पक्की है जल्द सात फेरे लेंगी दीपिका पादुकोण, खुद बताई दिल की बात

Thu, 05 Apr 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
पिछले कई दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के परिवारवालों ने शादी की तारीख भी तय कर ली है और अब दीपिका पादुकोण ने ऐसा कुछ कहा है जिससे खबर पक्की लग रही है कि वह जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई मौकों पर स्पॉट भी किया जाता रहा है हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की और ना ही इस बात को कबूल किया है। जब भी दीपिका से किसी इंटरव्यू में इस पर सवाल किया जाता रहा है वह कुछ ना कुछ बोलकर सवाल को टाल जाती हैं लेकिन ऐसा पहली बार है जब उन्होंने इस पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone
दरअसल फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू में जब दीपिका से सवाल पूछा गया कि शादी के बाद क्या वह फिल्में करती रहेंगी तो उन्होंने कहा कि यह सब मेरी जिंदगी का हिस्सा है। मेरे लिए शादी, मां-बाप, परिवार, घर सभी बहुत मायने रखते हैं। आज मैं खुद को एक वर्किंग वाइफ और मां के रूप में देखने के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि मैं घर के साथ ही काम को काफी अच्छे तरीके से हैंडल कर लूंगी।'

4 of 5
Deepika Padukone
वहीं मुंबई मिरर के मुताबिक, 'दीपिका और रणवीर के परिवारवालों ने शादी की तारीख तय कर ली है। दोनों की शादी इसी साल सितंबर से दिसंबर के बीच में हो सकती है। दीपिका ने अपनी मां और बहन अनीशा के साथ शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। यही नहींं दीपिका ने शादी के लिए ज्वैलरी भी खरीद ली है। शादी हिंदू रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न होगी जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें