Baaghi 2
सूत्रों के मुताबिक, 'बागी 2' से बॉलीवुड को हिलाने वाले टाइगर श्रॉफ सुनील ग्रोवर के शो पर पहले गेस्ट होंगे और फिल्म का प्रमोशन करेंगे। बता दें कि 'बागी 2' महज 6 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसके अलावा 'अक्टूबर' के प्रमोशन के सिलसिले में वरुण धवन भी सुनील के शो का हिस्सा बनेंगे। यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।