फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कान' में दीपिका पादुकोण को छोड़ उनकी बहन पर क्यों गया लोगों का ध्यान?

Sat, 18 May 2019 06:43 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
कान फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर दुनिया भर के बड़े-बड़े सितारे शिरकत कर रहें हैं। इधर बॉलीवुड की तरफ से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण यहां अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। ऐसे में दोनों ही अभिनेत्रियों के फैन्स में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस बड़े आयोजन के बीच यहां, दीपिका की छोटी बहन अनीशा ने एक ट्वीट किया है जिसपर लोगों आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone

दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने कान के ऊपर एक ट्वीट करते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह 'cannes' शब्द को बोल नहीं पाती हैं जिसके चलते उन्होंने ये ट्वीट किया है।

 

 

विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गुरुवार को दीपिका की बहन अनीशा ने ट्विटर पर लिखा है कि 'यह साल का वह समय है जब मुझे गूगल पर ढूंढना पड़ता है कि 'cannes' का उच्चारण आखिर क्या हैं।' इसके साथ ही इस ट्वीट का जवाब देते हुए दीपिका ने ट्वीट किया कि 'छोटी तुम मेरे साथ आना, मैं तुम्हें सिखा दूंगी।' अब सोशल मीडिया पर दीपिका का जवाब भी काफी वायरल हो रहा है।

4 of 5
deepika padukone
दीपिका इस फिल्म फेस्टिवल के लिए पीटर डुंडास के क्रिएशन पहने हुए नजर आयी हैं, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत भी दिख रही थीं। बता दें कि दीपिका ने ऑफ व्हाइट गाउन पहना था। इस गाउन में लगी बड़ी सी बो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था । दीपिका की ये ड्रेस हाई स्टिट और डीप नेक है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
ड्रेस के साथ दीपिका ने हाई पोनी टेल की हुई थी। साथ ही रिवर्स कैट आई मेकअप ने दीपिका के लुक को पूरा कर दिया । दीपिका की इन फोटोज पर पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा था- और पास । एक और कमेंट में उन्होंने लिखा- Elegance की Moorat! 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें