फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, दीपिका पादुकोण ने खुद शेयर की शादी की पहली फोटो, यहां देखें सबसे पहले

Thu, 15 Nov 2018 08:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer deepika - फोटो : twitter
रणवीर-दीपिका के फैंस को उनकी शादी की फोटो का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन दीपिका ने दोनों रीति-रिवाजों (कोंकणी और सिंधी) से शादी संपन्न होने के बाद ही खुद शादी की तस्वीरें शेयर कर डाली है। दीपिका ने यह फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है...जिन्हें देखने के लिए फैन्स बेचैन हो रहे थे...

विज्ञापन

2 of 5
ranveer deepika - फोटो : twitter
दीपिका ने कोंकणी और सिंधी परंपराओ से हुई दोनों शादी की फोटो डाली है। जिसमें बॉलीवुड का यह हिट कपल बेहद खुश दिख रहा है। दीपिका के फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर इन्हें देखने के लिए फैंस का तहलका मच गया है।

विज्ञापन

3 of 5
ranveer deepika - फोटो : hindustan times
कहा जा रहा है कि दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करेंगे। शादी से पहले ही दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वह शादी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं करेंगे। 

4 of 5
ranveer deepika
इस नए—नवेले दूल्हा—दुल्हन को मीका सिंह, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, करण जौहर और रीतेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। दीपिका और रणवीर की शादी को कवर करने के लिए कुछ मीडिया पर्सन इटली तक पहुंच गए हैं। अपने इन बिन बुलाए मेहमानों को दीपिका और रणवीर ने मिठाई भिजवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Instagram
बता दें कि लीक हुई तस्वीरों के बीच रणवीर और दीपिका की संगीत सेरेमनी का भी एक वीडियो सामने आया था। इसमें दीपवीर हेलो—हेलो गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी में दीपिका ने आॅफ व्हाइट कलर का शरारा पहना था वहीं रणवीर ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें