भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। खास बात यह कि सानिया मिर्जा किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री से कम नहीं हैं। वह भी फिल्मी अभिनेत्रियों के साथ संपर्क में रहने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वहीं उनकी बायोपिक लंबे समय से चर्चा में है। श्रद्धा कपूर उसमें लीड रोल निभाएंगी। वहीं केवल सानिया मिर्जा ही ऐसी खिलाड़ी नहीं हैं जिनकी बायोपिक बन रही है। बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जो खिलाड़ियों की बायोपिक पर बन चुकी या फिर बनने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सूरमा
- फोटो : file photo
संदीप सिंह
इस साल रिलीज हुई पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक थी। इस फिल्म में दिलजीत के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
3 of 6
कपिल देव
- फोटो : SportsKeeda
कपिल देव
हाल ही में खबरें आई हैं कि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भी बायोपिक आने वाली है। उनकी इस बायोपिक का नाम '1983' है। इस फिल्म एक्टर रणवीर सिंह नजर आएंगे।
4 of 6
साइना नेहवाल और श्रद्धा कपूर
- फोटो : file photo
साइना नेहवाल
भारत का नाम रौशन करने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भी बायोपिक बनने वाली है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साइना नेहवाल की भूमिका निभाएंगी। फिलहाल फिल्म काम अभी तक साफ नही हो पाया है।
विज्ञापन
5 of 6
अभिनव बिंद्रा
- फोटो : file photo
अभिनव बिंद्रा
भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा की भी जल्द बायोपिक आने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।