फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने खाया 'कच्चा आम', फैन्स ने पूछा, 'कोई खुशखबरी है क्या ?'

Tue, 05 May 2020 11:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
बॉलीवुड का सबसे चहेता कपल है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। इन दोनों की जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद करते हैं। रणवीर और दीपिका की शादी को अभी महज 1 साल कुछ महीने ही बीते हैं लेकिन फैन्स इसके पहले से ही दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। शादी के बाद फैन्स को अब इंतजार है दोनों की तरफ से खुशखबरी मिलने का।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : Social Media
दरअसल इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन के चलते टाइमपास के लिए सेलेब्स सोशल मीडिया पर तमाम तरह की पोस्ट करते रहते हैं। जिसे उनके फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली जिसे देख उनके फैन्स से रहा नहीं गया और उनसे पूछ बैठे, 'क्या कोई खुशखबरी है?'
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'कच्चे आम' जिसे 'कैरी' भी कहा जाता है की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख उनकी इस पोस्ट पर फैन्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। हालांकि दीपिका ने तस्वीर साझा करते हुए ऐसा कुछ नहीं लिखा जिससे ऐसा कुछ प्रतीत हो। लेकिन फैन्स तो फैन्स ही हैं। तस्वीर के साथ कैप्सन में दीपिका ने लिखा, 'तुम सबसे बेस्ट हो, बाकी सभी से बेहतरीन, जिनसे भी आज तक मिली हूं उन सहसे।'
 

4 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को अपलोड करते ही दीपिका और रणवीर के फैन्स के रिएक्शन आने लगे। फैन्स ने तुरंत ही इस तस्वीर पर दोनों के लिए सवाल दागना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पूछा, 'क्या दीपिका प्रैग्नेंट हैं?' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भैया खुशखबरी की तैयारी कर लो, भैया भाभी बालक कर रहे हैं।' इसके अलावा भी फैन्स ने अलग-अलग तरह से एक ही सवाल किया कि क्या दीपिका कोई खुशखबरी देने वाली हैं?


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika ranveer - फोटो : social media
गौरतलब है कि जबसे रणवीर और दीपिका की जब से शादी हुई है तभी से लोगों ने उन दोनों से इस तरह के सवाल करना शुरू कर दिए थे। हालांकि दोनों ही ऐसे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं लेकिन फैन्स हैं कि मानते ही नहीं। दीपिका और रणवीर की तरफ से इन सवालों का कोई जवाब अब तक नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की फैन्स के इन सवालों पर क्या प्रतिक्रिया रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें