फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका को पसंद आएगा हीरो, तभी करेंगी बेडरूम सीन!

Wed, 20 Jul 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम तय होते ही नया मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। मामला है उस एक्टर से जुड़ा है जो फिल्म में दीपिका का पति बनेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश

2 of 6
दरअसल कोई बड़ा स्टार पद्मावती के पति की भूमिका निभाना नहीं चाहता। जबकि दीपिका किसी छोटे स्टार के साथ काम करने को राजी नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में राजा रतन सिंह के रोल लिए एक टीवी ऐक्टर को फाइनल भी किया गया मगर दीपिका ने साफ कह दिया कि वह उसके साथ काम नहीं करेंगी। विकी कौशल का नाम भी सामने आया लेकिन दीपिका का नहीं मानीं। दरअसल इसकी वजह फिल्म में रोमांस भी है।
विज्ञापन

'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश

3 of 6
पद्मावती राजस्थान के चित्तौड़ की रानी की कहानी है, जिस पर दिल्ली के खिलजी वंश का शासक अलाउद्दीन खिलजी मोहित हो गया था। यह फिल्म नायिका प्रधान कहानी है और दीपिका के साथ अलाउद्दीन बने रणवीर सिंह का रोल अहम है। ऐसे में कोई ए-ग्रेड ऐक्टर पद्मावती के पति राजा रतनसेन का रोल करने का इच्छुक नहीं है। रतनसेन का किरदार कहानी में कमजोर मालूम पड़ता है परंतु ऐसा नहीं है। भंसाली को इस रोल के लिए किसी नामी अभिनेता को मनाना कठिन हो रहा है।

'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश

4 of 6
सूत्रों का कहना है कि भंसाली मिलने वाले ए-ग्रेड ऐक्टरों को समझा रहे हैं कि रतनसेन का रोल सुल्तान की टक्कर का होगा क्योंकि इसके बिना कहानी में मजा नहीं रहेगा। परंतु अभी तक किसी बड़े ऐक्टर ने उनकी बात नहीं मानी है।
विज्ञापन

'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश

5 of 6
- फोटो : getty images
बताया जाता है कि शुरुआत में भंसाली ने एक टीवी ऐक्टर को साइन कर लिया था परंतु दीपिका ने साफ इंकार कर दिया। सूत्रों  की मानें तो शूटिंग सितंबर में शुरू होनी है और पहला शेड्यूल पद्मावती और रतनसेन के दृश्यों पर ही है। इसे जल्दी खत्म करने के बाद भांसाली अपना ध्यान दीपिका और रणवीर के पात्रों पर केंद्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश

6 of 6
रोचक बात यह है कि दिनों सितारे पूरी फिल्म में साथ नहीं दिखाई देंगे। सूत्रों का कहना है कि दीपिका इसलिए रतनसेन के रूप में कोई नामी ऐक्टर चाहती हैं क्योंकि फिल्म में पति के साथ कुछ जरूरी और आकर्षक रोमांटिक सीन हैं। वह किसी छोटे स्टार या टीवी ऐक्टर के संग इन्हें शूट करने को राजी नहीं हैं। साफ है कि दीपिका हर किसी के साथ अंतरंग सीन नहीं करना चाहतीं। खबरों की मानें दीपिका ने साफ किया कि वो पसंद के हीरो के साथ ही अंतरंग सीन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें