रजनीकांत यूं ही 'थलाइवा' नहीं कहे जाते, उनकी दीवानगी का फैंस में क्या आलम है इसका एक और उदाहरण देखने को मिला है। इस हफ्ते रजनीकांत की कबाली रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दीवानगी का ये आलम है कि सारे टिकट एडवांस बुक हो चुके हैं। टिकट के होने के बावजूद अगर ऑफिस जाना है तो फिल्म कैसे देखेंगे, इसकी फिक्र कर्मचारियों के साथ कंपनियों को भी है। इसीलिए चेन्नई और बंग्लुरू की कपंनियों ने अनोखा फॉर्मूला ढूंढ निकाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
बंद रहेगा ऑफिस, जाओ रजनीकांत की फिल्म देखो
2 of 5
चेन्नई और बंग्लुरू की कंपनियों ने 22 जुलाई की छु्ट्टी घोषित की है। साफ है कि कर्मचारी बहाने बनाकर छुट्टी लें, इससे बचने को कंपनियों ने छुट्टी घोषित की है। छुट्टी घोषित करने वाली कंपनियों के अनुसार, इसे दिवाली बोनस की तरह रजनीकांत बोनस माना जाए। ये कोई पहला मौका नहीं है जब रजनी की दीवानगी देखने को मिली हो।
विज्ञापन
बंद रहेगा ऑफिस, जाओ रजनीकांत की फिल्म देखो
3 of 5
रजनीकांत जब 2011 में बीमार हुए तो खबर आई कि उनकी किडनी में समस्या है। एक फैन ने इस खबरो को सुनने के बाद आत्महत्या की कोशिश की ताकि उसकी किडनी रजनीकांत के काम आ सके, लेकिन उसे वक्त रहते बचा लिया गया।
बंद रहेगा ऑफिस, जाओ रजनीकांत की फिल्म देखो
4 of 5
फैंस रजनीकांत को लेकर इस कदर दीवाने हैं कि उनको पर्दे पर देखकर सिक्के फेंकने लगते थे। यहां तक कि रजनीकांत की फिल्मों में दर्शकों को सिक्के लेकर सिनेमाहॉल जाने से रोका जाने लगा।