फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेगाआइकंस 2’ में दीपिका सुनाएंगी अपनी अब तक की कहानी, टाटा और रहमान भी दिल खोलकर करेंगे बातें

Fri, 11 Sep 2020 11:44 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
deepika padukone - फोटो : instagram/deepikapadukone
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट से इनकम टैक्स को लेकर नोटिस पाने वाले ए आर रहमान हों या फिर गुरुवार को अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, दोनों के चाहने वाले करोड़ों में हैं। कुछ इनके काम पर फिदा होते हैं तो कुछ इनके अंदाज पर। ऐसी ही एक मशहूर शख्सीयत रतन टाटा भी हैं। और भारत में नाम मशहूर कल्पना चावला का भी खूब रहा है। इनकी कहानी अब एक नए अंदाज में जानने का समय आ गया है। 

दरअसल, देश के सफल लोगों के बारे में जानकारी देने वाले शो 'मेगा आइकंस' के निर्माता उसके दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। इस नए सीजन में हिंदी सिनेमा से जो अभिनेत्री चुनी गईं उनका नाम है, दीपिका पादुकोण। दीपिका के अलावा भी कुछ अभिनेत्रियां इस बार के सीजन की रेस में शामिल थीं। लेकिन, काफी अपर क्लास समझे जाने वाले इस शो की कसौटी पर तमाम अभिनेत्रियां खरी नहीं उतर पाईं।

विज्ञापन


व्यापारी रतन टाटा, संगीतकार ए आर रहमान और देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की कहानी बताई जाएगी। इस शो की खास बात यह है कि ये सब अपनी सफलता की कहानी खुद बयां करेंगे। चूंकि, कल्पना चावला अब इस दुनिया में नहीं रही हैं इसलिए उनकी कहानी को बताने के लिए उनके परिजनों को चुना गया है। दीपिका कहती हैं, 'मुझे इस सीरीज का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस शो का हिस्सा बड़े-बड़े लोग बनते हैं। मुझे खुशी है कि यहां मुझे भी अपने बारे में कुछ बातें बताने का मौका मिलेगा। लोग मुझे इस शो के जरिए और भी करीब से जानेंगे।'

इस नए सीजन में चार एपिसोड होंगे जिनमें हर एक एपिसोड में एक अलग नामचीन हस्ती के बारे में शुरुआत से लेकर अब तक की बातें बताई जाएंगी। इन मजेदार बातों को बताने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद वह इंसान और उससे जुड़े करीबी लोग होंगे। इन हस्तियों के साक्षात्कार में इनके करियर से जुड़े किस्सों के साथ इनकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातचीत होगी। संगीत क्षेत्र से गायक और संगीतकार ए आर रहमान इस सीजन में शामिल हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे खुशी है कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने के मौका मिला। दीपिका पादुकोण, रतन टाटा और स्वर्गीय कल्पना चावला की कहानी के साथ लोग मेरी भी कहानी जानेंगे। और मुझे यकीन है कि वह इससे प्रेरणा भी लेंगे।’ 

देश के तमाम चोटी के बिजनेस घरानों के प्रमुखों को भी इस सीजन के लिए छांटा गया लेकिन लोगों को प्रभावित कर सकने लायक कहानी कार्यक्रम निर्माताओं को टाटा कंपनी के प्रमुख रतन टाटा की ही लगी। दरअसल शो में उन्हीं मशहूर शख्सीयतों को शामिल किया जाता है जिनकी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण की कहानियां दूसरों को प्रभावित करने लायक हों। रतन टाटा ने इस बारे में खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा विज्ञान, संस्कृति, प्रकृति और इतिहास की जानकारियों पर यकीन करता हूं। मुझे यह प्रामाणिक लगती हैं। यह मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है।’

विज्ञापन


इस सीरीज का पहला एपिसोड 20 सितंबर को प्रसारित होगा जिसमें दीपिका पादुकोण की अब तक की करियर यात्रा को दिखाया जाएगा। इसके बाद दूसरा एपिसोड 27 सितंबर को आएगा जिसमें रतन टाटा पर फोकस रहेगा। तीसरे एपिसोड के प्रसारण में 4 अक्टूबर को ए आर रहमान खुद अपनी जीवन यात्रा सुनाएंगे। वहीं, चौथा और अंतिम एपिसोड 11 अक्टूबर को टीवी पर प्रसारित होगा। इस एपिसोड में कल्पना चावला के बारे में कुछ नई बातें पता चलेंगी। उनके परिवार के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें