दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को आज एक साल हो चुके हैं । आज ही के दिन इटली में दोनों ने सात फेरे लिए थे । दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी रिवाजों से शादी की थी। इस कपल की शादी की खूब चर्चा हुई । शादी में दीपिका ने दो अलग लुक अपनाए । आज इस सेलेब्रिटी कपल की शादी के एक साल पूरे होने पर हम आपको पूरा एलबम एक बार फिर से दिखाते हैं ।
विज्ञापन
2 of 12
deepveer
- फोटो : spotboye
दीपिका और रणवीर ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इससे पहले तक कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई थी ।
विज्ञापन
3 of 12
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
दीपिका ने सिंधी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था । वहीं रणवीर लाल शेरवानी में नजर आए थे । दीपिका के मंत्र लिखे दुपट्टे की खूब चर्चा हुई थी । इस लहंगे को सब्यसांची ने डिजाइन किया था ।
4 of 12
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
दीपिका ने सिंधी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था । वहीं रणवीर लाल शेरवानी में नजर आए थे । दीपिका के मंत्र लिखे दुपट्टे की खूब चर्चा हुई थी । इस लहंगे को सब्यसांची ने डिजाइन किया था ।
विज्ञापन
5 of 12
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
शादी से पहले इस कपल ने इंगेजमेंट की। सगाई और मेहंदी की तस्वीरें भी रणवीर-दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । वहीं संगीत सेरेमनी में दोनों को डांस करते देखा गया था ।
विज्ञापन
6 of 12
ranveer deepika
दीपिका-रणवीर ने मेहंदी की थीम 'बाजीराव-मस्तानी' स्टाइल रखी थी। इस रस्म में दीपिका और रणवीर ने पीच कलर के कपड़े पहने । दीपिका के रॉयल लहंगे से तो नजर हटाना मुश्किल था। कुछ तस्वीरों में दीपिका और रणवीर झूमते हुए भी नजर आए ।
विज्ञापन
7 of 12
ranveer deepika
रणवीर ने बारात ले जाने के लिए इटली में एक रॉयल विंटेज बोट ली थी। इस रॉयल विंटेज बोट के लिए 4 करोड़ रुपए खर्च किए। ये वो खर्च हैं जिनके बारे में मीडिया में जानकारी आई थी।
8 of 12
deepika, ranveer
- फोटो : social media
14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में रॉयल शादी करने के बाद दूल्हे रणवीर अपनी दुल्हन दीपिका को लेकर मुंबई लौट आए थे। रणवीर के घर में दीपिक का गृह प्रवेश हुआ और फिर दो रिसेप्शन पार्टी रखी गईं ।
9 of 12
ranveer deepika
21 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई रिसेप्शन हुआ । दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी फिल्म के एक क्रू मेंबर ने सारी जानकारी दी थी । साल 2013 में भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था। कहा जाता है कि यही वह फिल्म थी जहां से दोनों की मोहब्बत की शुरुआत हुई।
10 of 12
deepika and ranveer
- फोटो : instagram
इस फिल्म में दीपवीर के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कुछ सीन्स करते वक्त यह दोनों इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके। क्रू मेंबर ने बताया था- 'हमें ऐसा लगता था कि दोनों के बीच कुछ तो है। यह बात फिल्म के गाने अंग लगा ले रे' गाने की शूटिंग के दौरान कंफर्म हुई।'
11 of 12
deepika, ranveer
- फोटो : file photo
'किसिंग सीन बहुत पैशनेट था। किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा था तब। मैं उस सीन को भूल नहीं सकता हूं। सिर्फ सक्रीन पर देखता हूं।' क्रू मेंबर ने कहा - 'वह दोनों उस वक्त भी किस करते थे जब डायरेक्टर कट बोल देता था। कट बोलने के बाद भी जब दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे तब हमें कंफर्म हो गया।'
दीपिका और रणवीर ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म साल 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', दूसरी 'फाइनडिंग फैनी', तीसरी साल 2015 में आई 'बाजीराव-मस्तानी' और चौथी 'पद्मावत' है। इसके अलावा फिल्म 83 में भी दोनों की जोड़ी एक बार फिर दिखेगी।