सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं । अब वो अपनी नई फिल्म 'मरजावां' को लेकर काफी उत्साहित हैं । उन्होंने फिल्म का प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है । हाल ही में सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मॉडलिंग के समय की तस्वीर शेयर की थी । उस समय सिद्धार्थ काफी पतले थे ।
विज्ञापन
2 of 5
siddharth malhotra
- फोटो : social media
इस फोटो में सिद्धार्थ सिल्वर टाइट पैंट्स पहने दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ वह ट्रांसपैरेंट टी-शर्ट पहने हुए हैं जिस पर ब्लिंग एलिमेंट ऐड किया गया है। उनके साथ खड़ी लड़की भी इसी लुक में नजर आ रही है । सिद्धार्थ की इस तस्वीर को देख रितेश देशमुख ने उनका खूब मजाक उड़ाया ।
विज्ञापन
3 of 5
siddharth malhotra
रितेश ने इस फोटो को शेयर करते हुए फनी कैप्शन लिखा, 'हाय मैं मरजावां सिद्धार्थ मल्होत्रा। उफ्फ ये तो पोजिंग की हाइट हो गई'। रितेश के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने भी एक्टर की एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथों में हथकड़ी नजर आ रही और मुंह में बॉल बंधी हुई है।
4 of 5
riteish deshmukh
- फोटो : social media
इस फोटो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा 'हाय मैं डर जावां रितेश देशमुख। ये हाइट तो मैं मैच नहीं कर पाऊंगा'। बता दें कि रितेश देशमुख अपने कोस्टार को खूब ट्रोल करते हैं । उनकी ट्रोलिंग से तो अक्षय कुमार भी नहीं बच पाए हैं । बता दें कि 'मरजावां' में रितेश एक कम हाइट वाले विलेन का रोल निभा रहे हैं ।
भूषण कुमार निर्मित यह फिल्म पहले 8 नवंबर को रिलीज हो रही थी, वहीं अब यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ और तारा सुतारिया की जोड़ी बनी है। फिल्म के ट्रेलर में सिद्धार्थ 'एक विलेन' वाले रूप में नजर आ रहे हैं तो वहीं तारा एक शर्मीली लड़की की भूमिका में हैं।