फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है लक्ष्मी अग्रवाल, जिस पर मनचले ने फेंक दिया था तेजाब अब दीपिका परदे पर दिखाएंगी उसकी सच्चाई

Mon, 25 Mar 2019 03:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
chhapaak
दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया । दीपिका के इस लुक को देख दर्शक ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी हैरान है। विक्की कौशल, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा और विक्रांत मेसी जैसे स्टार्स ने दीपिका के लुक की तारीफ की है । दीपिका फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले कर रही हैं । लुक रिलीज होते ही दीपिका की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
विज्ञापन

2 of 12
deepika padukone
दीपिका का चेहरा वाकई में जला हुआ लग रहा है । दीपिका और लक्ष्मी को देख पहचानना मुश्किल है कि असली कौन है । इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। लंबे समय से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है । दीपिका और मेघना पहली बार साथ में काम करते दिखेंगे । यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 12
laxmi agarwal
इस फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं । 'छपाक' को लेकर लक्ष्मी अग्रवाल का भी बयान आ चुका है । उन्होंने कहा था, 'मैं खुश हूं कि पर्दे पर मेरा किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं । मुझे उन्हें जज करने का कोई हक नहीं है । मुझे विश्वास है वो बहुत अच्छा करेंगी ।' आइए जानते हैं कौन हैं लक्ष्मी अग्रवाल...
 

4 of 12
laxmi agarwal
लक्ष्मी एक एसिड अटैक पीड़िता हैं । लक्ष्मी का जन्म दिल्ली के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था । 15 साल की उम्र में लक्ष्मी ने गायक बनने का ख्वाब देखा था । 32 साल का नदीम खान नाम का एक लड़का उनसे शादी करना चाहता था लेकिन लक्ष्मी को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था । 
विज्ञापन

5 of 12
laxmi agarwal
नईम अक्सर लक्ष्मी का पीछा करता था । लक्ष्मी ने कई बार उसे मना किया लेकिन वो नहीं माना । साल 2005 में लक्ष्मी, खान मार्केट में एक किताब की दुकान की ओर जा रही थीं । यहीं पर नईम ने लक्ष्मी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। लक्ष्मी सड़क पर ही गिर गईं । वो दर्द से तड़प रही थीं।
विज्ञापन

6 of 12
laxmi agarwal
तब एक टैक्सी ड्राइवर वहां आया और लक्ष्मी को पास में स्थित सफदरजंग अस्पताल में ले गया । लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई थी । उन्होंने बताया था, 'उस वक्त ऐसा लगा जैसे मेरे पूरे शरीर पर किसी ने आग लगा दी हो । मेरी सारी खाल निकलकर बाहर आ गई थी । मेरे हाथ और चेहरे से खाल अलग होकर चूने लगी थी ।'
विज्ञापन

7 of 12
laxmi agarwal
इस अटैक के बाद लक्ष्मी को कई सर्जरी करवानी पड़ी । वो तीन महीने तक अस्पताल में भर्ती रही थीं । लक्ष्मी ने बताया, 'जिस वार्ड में मैं थी, वहां कोई शीशा नहीं लगाया गया था । रोज सुबह एक नर्स मुझे कटोरे में पानी देती थी । जिससे मैं अपना चेहरा साफ कर सकूं । मैं खुद को उस पानी में देखने की कोशिश करती थी ।'

8 of 12
laxmi agarwal
'मेरे चेहरे पर सिर्फ पटि्टयां और बैंडेज नजर आते थे । जब मैंने अटैक के बाद पहली बार खुद को शीशे में देखा तो मुझे ऐसा लगा कि मेरा सबकुछ बर्बाद हो गया है । मेरा चेहरा बोलने लायक भी नहीं रह गया था । इस हादसे के बाद लक्ष्मी कमजोर नहीं पड़ीं । साल 2006 में लक्ष्मी ने एक पीआईएल डाली और सुप्रीम कोर्ट से एसिड बैन करने की मांग की ।'

9 of 12
laxmi agarwal
इसी साल लक्ष्मी एक ऐसे कैंपेन का हिस्सा बनीं जिसका नाम था 'Stop Acid Attacks' । इसे आलोक दीक्षित और आशीष शुक्ला मिलकर चलाते थे । इसके बाद लक्ष्मी उन सैकड़ों एसिड अटैक पीड़िताओं की आवाज बन गईं जो अपने लिए न्याय मांग रही थीं । उस समय लक्ष्मी को अमेरिका की पूर्व पहली महिला मिशेल ओबामा से 'साहस के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला पुरस्कार' मिला था । 

10 of 12
laxmi agarwal
कैंपेन चलाने के दौरान लक्ष्मी को इसके फाउंडर आलोक से प्यार हो गया । इस कपल ने शादी से पहले लिव-इन में रहने का फैसला किया । इस पर लक्ष्मी का कहना था, 'हम शादी ना करके समाज को चुनौती देना चाहते थे । हम नहीं चाहते थे कि हमारी शादी में लोग आएं और मेरे चेहरे को देखकर ताना मारें ।'

11 of 12
sapna choudhary
कुछ समय बाद लक्ष्मी ने पीहू नाम की एक बेटी को जन्म दिया । बेटी के जन्म के बाद लक्ष्मी और आलोक में अनबन होने लगी । लक्ष्मी और आलोक ने अलग होने का फैसला लिया। बेटी को पालने के लिए लक्ष्मी को एक अच्छी जॉब की जरूरत थी । साथ में उन्हें एक घर भी चाहिए था । इसके लिए लक्ष्मी काफी समय तक स्ट्रगल करती रहीं । 
विज्ञापन

12 of 12
laxmi agarwal
साल 2018 में लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'कई लोगों ने मुझे काम दिया । कई ने न्यूज पढ़ने की भी नौकरी ऑफर की । मैं उन सब की शुक्रगुजार हूं । लेकिन मैं चाहती हूं कि सरकार मुझे नौकरी दे । जिससे मैं अपनी बेटी और मां को सपोर्ट कर सकूं । मैं अपने दम पर उन्हें पालना चाहती हूं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें