फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के बाद अब दीपिका का बेबी प्लानिंग को लेकर खुलासा, बोलीं-मैं और रणवीर चाहते हैं...

Mon, 14 Oct 2019 12:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जब से शादी की है तब से उनके गर्भवती होने की अफवाहें कई बार उड़ चुकी है, लेकिन इस बार दीपिका ने अपनी बेबी प्लानिंग को लेकर बड़ी बात बोली है। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ पिछले साल नवंबर में शादी की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : deepika padukone
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दीपिका पादुकोण ने हाल ही में गर्भवती होने को लेकर बात की। उन्होंने कहा है कि,'मेरा और रणवीर सिंह दोनों का इरादा माता-पिता बनने का है और हम दोनों की बच्चों को काफी पसंद करते हैं, इसलिए किसी योजना के बिना हम माता-पिता नहीं बनना चाहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका ने आगे कहा- 'मैं और रणवीर इन दिनों अपनी करियर पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।' दीपिका ने साफ कहा कि वह अभी बेबी प्लानिंग नहीं कर रही हैं। गौरतलब है कि बीती अगस्त को जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन में छुट्टियां बिता रहे थे तो उन दिनों दीपिका के गर्भवती होने की खबरों से चर्चाओं का बाजार गरम था। 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
पता हो कि दीपिका पादुकोण ने बीते साल अभिनेता रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कैमियो में शादी की थी। उनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। दीपिका-रणवीर ने नवंबर 2018 में दो रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी। वहीं इन दोनों कलाकारों की फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दिखाई देंगी। उनकी ये फिल्म भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : deepika padukone
'83' के अलावा दीपिका पादुकोण के पास फिल्म 'छपाक' भी है । इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है । इसमें दीपिका एक्टर विक्रांत मेसी के साथ नजर आएंगी । फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है । इस फिल्म के लिए दीपिका ने काफी मेहनत की है । फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी शाह के रोल में होंगी ।

पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक- टाइगर की 'वॉर' का जलवा बरकरार, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें