फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं अभिनेत्री की मेहंदी-संगीत की तस्वीरें, मंत्री के बेटे संग लेंगी फेरे

Mon, 14 Oct 2019 12:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
mohena singh - फोटो : social media
अभिनेत्री और राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में होंगी। समारोह के लिए विशाल मंडप सजाया गया है। शादी से पहले मोहिना की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
mohena singh - फोटो : social media
रविवार को मोहिना की मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं। मेहंदी के दिन उन्होंने पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। उनके आउटफिट्स में राजपूती टच झलक रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
mohena singh - फोटो : social media
इस दौरान मोहिना ने हैवी ईयरिंग्स, नथ और टीका कैरी किए थे। मेहंदी सेरेमनी के एक वीडियो में वो खुद भी थिरकती नजर आईं। इस खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त भी पहुंचे हैं।

4 of 6
mohena singh - फोटो : social media
संगीत के वक्त मोहिना ने गोल्डन कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ था। साथ ही नेकलेस और टीका उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था। तस्वीरों में मोहिना बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
mohena singh - फोटो : social media
मोहना राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। मोहना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। मोहना ने एक बैचलर पार्टी का भी आयोजन किया था। यह पार्टी एम्सटर्डम में रखी गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mohena singh - फोटो : social media
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।

कौन हैं वो टीवी एक्ट्रेस और राजकुमारी? जो आज बनने वाली हैं मंत्री सतपाल महाराज की बहू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें