दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है। फैंस ये बात भी अच्छी तरह जातने हैं कि दीपिका एक समय पर डिप्रेशन का सामना कर चुकी हैं। अभिनेत्री भी कई मौकों पर अपने उन मुश्किल दिनों में हुई परेशानियों को साझा कर चुकी हैं। एक बार फिर दीपिका ने अपने डिप्रेशन के दिनों के बारे में बात की है और बताया है कि उन दिनों एक ऐसा वक्त भी आया था जब वह सुसाइड का सोचने लगी थीं।