फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger New Song: लाइगर के 'आफत' का इंतजार ही करते रह गए फैंस पर रिलीज नहीं हुआ गाना, अब इस दिन होगा जारी

Fri, 05 Aug 2022 05:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म लाइगर को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, एक्टर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म लाइगर को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, एक्टर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। ऐसे में यह फिल्म उनके और उनके फैंस के लिए भी काफी अहम मानी जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लाइगर का ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब फैंस इस फिल्म के एक और नए गाना का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस को इस गाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

2 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

 

दरअसल, यह गाना आज शाम चार बजे रिलीज होना था, लेकिन फैंस इसका इंतजार करते रह गए, लेकिन यह गाना यूट्यूब पर रिलीज नहीं हुआ। इसके बाद फैंस भी असमंजस में पड़ गए कि आखिर इस गाने को रिलीज क्यों नहीं किया गया। इसी बीच अब इसे लेकर एक अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का यह गाना अब कल यानी छह अगस्त को रिलीज किया जाएगा। 

 

विज्ञापन

3 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में फिल्म के निदर्शेक पुरी जगन्नाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने अपने इस पोस्ट में बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से ‘आफत’ गाने को 5 अगस्त को रिलीज न करके अब इसे 6 अगस्त को सुबह 9 बजे रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस गाने का एक टीजर वीडियो रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों मे काफी पसंद किया था। टीजर वीडियो में अनन्या और विजय के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसे दर्शक ने बेहद पसंद किया। 

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
गौरतलब है कि इस फिल्म को साउथ के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए जहां विजय बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं तो वहीं अनन्या तेलुगू सिनेमा की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। ये फिल्म हिंदी के अलावा अन्य चार भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल है। फिल्म में राम्या कृष्णन भी नजर आएंगी। लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें