'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित 'छपाक' में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। छपाक की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में ही की गई थी। फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है।