बॉलीवुड की एक्ट्रर्स दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह कभी अपनी अपकमिंग फिल्म 'पद्मावत' को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जाता है। एक बार फिर से वह खास वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ है।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल दीपिका का एक नया अवतार सामने आया है। यह अवतार उनकी बाकी फिल्मों से बहुत अलग है। आपको बता दें कि दीपिका का यह अलग अवतार पुलिस इंस्पेक्टर का है। जी हां दीपिका को मुंबई की सड़कों पर पुलिस ऑफिसर के लुक में घुमते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
3 of 4
वैसे यह पता नहीं चल पाया है कि दीपिका यह शूट किस फिल्म के लिए कर रही हैं। मगर खाकी पेंट और सफेद शर्ट में दीपिका का 'दबंग' अंदाज देखते ही बनता है। इतना ही नहीं उन्होंने 'लेडी दबंग' बनने के लिए ब्लैक चश्मा और रेड कलर की हाथ में रुमाल भी पहना हैं।
आपको बता दें कि दीपिका की फिल्म 'पद्मावत' काफी चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर बीते कुछ महीने से विवाद चल रहा है। इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को भी टालना पड़ा। अब सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म में कुछ कट लगाकर और नाम में संशोधन करके रविवार को अधिकारिक तौर पर फिल्म के रिलीज के तारीख की घोषणा कर दी गई है। ये फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।