फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड की सबसे 'बड़ी एक्ट्रेस' निभा सकती हैं पीवी सिंधु का किरदार, वजह है खास

Thu, 07 Jun 2018 06:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीवी सिंधु
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक्स पर फिल्म बनने का ट्रेंड सा चल पड़ा है। हाल ही में सबसे ज्यादा बायोपिक खिलाड़ियों पर बनी हैं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, मिल्खा सिंह, मैरी कॉम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। इस बीच खबर आ रही है कि इस कड़ी में अब एक और खिलाड़ी के बायोपिक पर फिल्म बनने जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
pv sindhu
जानकारी के मुताबिक ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय एथलीट पीवी सिंधु के बायोपिक पर फिल्म बनने की तैयारी हो रही है। सिंधु की बायोपिक पर एक्टर से प्रोड्युसर बने सोनू सूद बनाने वाले हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
pv sindhu
अपनी बायोपिक पर फिल्म बनने की खबर से पीवी सिंधु भी बेहद उत्साहित हैं। इस बीच अब यह चर्चा जोरों पर है कि इस फिल्म में पीवी सिंधु का किरदार पर्दे पर कौन निभाएगा। बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने बखूबी निभाया था, ऐसे में सिंधु का किरदार निभाने वाली फिमेल एक्टर के लिए यह पहले ही चुनौती बन चुकी है। 

 

4 of 5
deepika padukone
इस बीच माना यह भी जा रहा है कि पीवी सिंधु का किरदार दीपिका पादुकोण से बेहतर और कोई नहीं निभा सकता है। इसके पीछे माना जा रहा है कि दीपिका और सिंधु की हाईट काफी मिलती है और दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण खुद एक बैडमिनट खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके अलावा खुद दीपिका बैडमिनट की बेहतरीन खिलाड़ी रह चुकी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pv sindhu and deepika padukone
पीवी सिंधु ने भी माना है कि उनके रोल के लिए दीपिका पादुकोण की परफेक्ट फिट हैं। दीपिका बैडमिंटन भी अच्छा खेलती हैं। मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण शानदार होंगी। वे एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन फिर मुझे लगता है कि निर्माताओं को ही बेहतर पता है कि फिल्म में किसे कास्ट करना है। मैं वाकई बहुत खुश हूं कि यह फिल्म बन रही है और हर किसी की तरह मैं भी इसे देखने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें