अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। इस बीच खबर आ रही है कि इस फिल्म का एक गाना हाल ही में शूट हुआ है और यह गाना बॉलीवुड के सबसे महंगा गाना है।
विज्ञापन
2 of 5
arjun kapoor, parineeti chopra and vipul shah
फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि यह मेरे करियर का सबसे महंगा गाना है। उनके मुताबिक 'नमस्ते इंग्लैंड' का गाना 'तू मेरी मैं तेरा' की शूटिंग में 5.5 करोड़ का खर्च आया है। इसे 11 दिन में शूट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
vipul shah
विपुल शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं आमतौर पर नंबर्स की बात नहीं करता लेकिन ये सही है कि ये मेरी लाइफ का सबसे महंगा गाना है। मैं गानों को डायरेक्ट करता हूं। इनमें कोरियोग्राफर की जरुरत नहीं होती। इस ट्रेवल सॉन्ग को जावेद साहब से बेहतर कौन डायरेक्ट करता।
4 of 5
arjun kapoor parineeti chopra
विपुल शाह ने बताया कि इसे 18-20 लोकेशन पर शूट किया गया है। परिणीति और अर्जुन के किरदार पंजाब से लंदन की यात्रा करते हैं। इसी दौरान इसे फिल्माया गया है। इसे समुद्र के बीच में भी शूट किया गया है।
गौरलतब है कि बॉलीवुड में इससे पहले दूसरे महंगे गाने रहे हैं, पार्टी ऑल नाइट, मलंग, ठा-ठा करके और डोला रे डोला लेकिन अब इस कड़ी में तू मेरी, मै तेरा दर्ज हो गया है।