दीपिका पादुकोण और स्मृति ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
नेताओं के निशाने पर
दीपिका केवल सोशल मीडिया पर ही ट्रोल नहीं हो रहीं बल्कि भाजपा के कई नेताओं ने या तो छपाक का विरोध किया है या फिर दीपिका के जेएनयू जाने पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दीपिका के बारे में कहा, 'जिसने भी यह खबर (जेएनयू में दीपिका का जाना) पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं?' भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने 'छपाक' का बायकॉट करने की बात कही। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दीपिका हो या कोई और उन्हें ये सोचना होगा कि जेएनयू जैसे स्थान पर जहां पर लोग देश विरोधी रवैया अपना रहे हैं वहां जाकर क्या संदेश देंगी।