फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वार' देखकर दीपिका पादुकोण ने कही ये बात, वायरल हो गया ट्वीट

Mon, 02 Dec 2019 12:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Deepika Padukone and Hrithik Roshan - फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वॉर साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म में ऋतिक की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म को देखने के बाद अभिनेता की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 4
war film - फोटो : social media
2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर लगातार 8 हफ्तों से बनी हुई है। 300 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। वॉर की कमाई देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर ऋतिक रोशन की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'वॉर में ऋतिक रोशन कॉर्नर हाउस के डेथ बाय चॉकलेट की तरह लग रहे है! बस बता रही हूं...।'  दीपिका का ये ट्वीट उनके फैंस के बीच में वायरल हो गया है।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
war film - फोटो : social media
वॉर की सफलता पर ऋतिक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा था, "ये फिल्म सही चीजों का एक संतुलित संयोजन रही है। ये चीजें कहानी, दमदार एक्शन, फिल्म का स्तर, उसे दिया जाने वाला ट्रीटमेंट या कुछ और भी हो सकता है। हर दर्शक के लिए इसके पैमाने अलग है। मेरे हिसाब से हर कामयाबी के बाद यह समझना जरूरी है कि किस चीज ने लोगों का दिल लुभाया, कामयाबी की सबसे ऊपरी मंजिल का रास्ते में क्या क्या किया गया, और ऐसा क्या रह गया जिसे आगे किया जा सकता है।" वॉर के अलावा इस साल ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

15 लाख की वसूली के मामले में अभिनेत्री सारा गिरफ्तार, अभिनेता पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें