फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की वसूली के मामले में अभिनेत्री सारा गिरफ्तार, अभिनेता पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 01 Dec 2019 11:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sara Shrawan - फोटो : Instagram
मराठी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और डांसर सारा श्रवण को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। सारा पर 15 लाख रुपये की जबरन वसूली करने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी मुंबई से हुई है। लोग सारा श्रवण को सारा सोनवणे के नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Sara Shrawan - फोटो : Instagram
पीटीआई के मुताबिक, सारा श्रवण के अलावा इस मामले में तीन और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। अभिनेत्री ने सुभाष यादव नाम के एक नवोदित अभिनेता के साथ काम किया था। फिल्म रिलीज होने के बाद सारा ने यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

3 of 4
Sara Shrawan - फोटो : Instagram
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक आरोपी राम जगदाले ने बिचौलिए का काम किया था। सुभाष यादव ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए एक वीडियो बनाया था। आरोपी बिचौलिए ने वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले यादव से 15 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन एक दूसरी एक्ट्रेस का हाथों ये वीडियो लग गया और उसने इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
Sara Shrawan - फोटो : Instagram
वीडियो के लीक होने के बाद सुभाष यादव ने पुलिस से संपर्क किया और वसूली का एक मामला दर्ज कराया  पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए सारा श्रवण को लोअर परेल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पुणे कोर्ट से उनकी बेल खारिज होने के बाद ये कार्रवाई की है।

Bigg Boss 13: देवोलिना भट्टाचार्य ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया नेक दिल इंसान, पारस को कहा 'फ्लॉप'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें