फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर के साथ इस तरह वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहीं दीपिका, शेयर की पहले दिन की तस्वीर

Mon, 10 Feb 2020 11:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। वेलेंटाइन डे को देखते हुए दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने विदेश निकले हैं। अब दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि छुट्टी के पहले दिन उन्होंने क्या किया।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
देश में फैंस की वजह से भले ही दीपिका का खुलेआम घूमना मुश्किल हो लेकिन विदेश में वो सड़कों पर साइकिल चलाने का लुत्फ ले रही हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पहला दिन, मैंने झाड़ियों में साइकिल चलाया।' 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने इससे पहले एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तस्वीर में दो जोड़ी चप्पलें नजर आ रही हैं। एक जोड़ी चप्पल जहां रणवीर सिंह की है तो वहीं दूसरी जोड़ी चप्पल दीपिका पादुकोण की। इसके साथ ही दीपिका ने एक रोमांटिक कैप्शन भी तस्वीर के साथ में लिखा।

4 of 5
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
विदेश रवाना होने की जानकारी दीपिका ने खुद दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें रणवीर और उनका पासपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'मैं और वो... छुट्टियां।' पोस्ट में दीपिका ने ये नहीं बताया कि वो कहां जा रही हैं लेकिन उनके बोर्डिंग पास पर UL 142 नजर आ रहा है जिसके बाद माना जा रहा है वो श्रीलंका की राजधानी कोलंबो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
फिल्मों की बात करें तो 'छपाक' के बाद अब दीपिका फिल्म 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। पौराणिक कथाओं पर आधारित इस फिल्म को दीपिका ने अपना सबसे बड़ा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट करार दिया है। इस फिल्म में वह द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका अभिनय करने के साथ ही मधु मंटेना के साथ मिलकर निर्माता की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। फिल्म के निर्माण में आने वाली मुश्किलों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'महाभारत को बनाना दूसरी फिल्मों की तुलना में काफी अलग है। निर्माण के स्तर से लेकर बजट और कॉस्टयूम तक में पांच गुना अधिक मेहनत लगेगी। मैं कम समय में इसे नहीं कर सकती हूं।' 

कटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी, फिल्मों में पहली बार कर सकती हैं ये बड़ा काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें