विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मी ने इस बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, 'आज मेरे अटैक को 14 साल हो गए हैं। इन 14 सालों में बहुत कुछ बदला है, बहुत सारी चीजें अच्छी हुईं, बहुत सारी चीज़ें बुरी जिसके बारे में सोच कर भी डर लगता है। लोगों को लगता है एसिड अटैक हुआ है, यह सबसे बड़ा दुख है, सबको यही दिखता है। जब कोई भी अटैक होता है ना सिर्फ हमारे पूरे परिवार की जिंदगी बदल जाती है बल्कि अचानक से एक नया मोड़ आ जाता है क्योंकि वह इंसान एक बार अटैक करता है, सोसाइटी बार-बार अटैक करती है। जीने नहीं देती, जिससे जिसके ऊपर क्राइम हुआ है वह या परिवार का कोई व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है।' गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक दस जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका के साथ ही विक्रांत मेसी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार में किया है। वहीं बता दें कि छपाक की टक्कर अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' से होगी।